जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: BJP ने 44 उम्मीदवारों की सूची जारी कर वापस ली…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 26 Aug 2024 12:38 PM
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: BJP ने 44 उम्मीदवारों की सूची जारी कर वापस ली…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट वापस ले ली है। पार्टी उम्मीदवारों की सूची में संशोधन कर उसे फिर से जारी करेगी। इससे पहले, भाजपा की पहली लिस्ट में 44 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था। पहले चरण के 15, दूसरे चरण के दस और तीसरे चरण के 19 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी।

पहली लिस्ट में पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह को टिकट नहीं दिया गया था। 2014 में निर्मल सिंह ने बिलावर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। इनके साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता को भी टिकट नहीं मिला था। बताया जा रहा है कि उनका नाम अगली सूची में हो सकता है। इस सूची में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना का भी नाम नहीं था।

पहले चरण के प्रत्याशी

इंजीनियर सैयद शौकत गयूर पांपोर से, अर्शीद भट राजपोरा से, जावेद अहमद कादरी शोपियां से, मोहम्मद रफीक वानी अनंतनाग पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। एडवोकेट सैयद वजाहत अनंतनाग से, शगुन परिहार किश्तवाड़ और गजय सिंह राणा डोडा से चुनाव लड़ेंगे। श्रीगुफवाड़ा बिजबेहरा से सोफी यूसुफ, शानगुस अनंतनाग से वीर सराफ चुनाव मैदान में होंगे।

इंदरवल से तारिक कीन, पाडेर नागसेनी सीट से सुनील शर्मा, भदरवाह से दिलीप सिंह परिवार चुनाव मैदान में होंगे। बनिहाल से सलीम भट्ट, रामबन से राकेश ठाकुर और डोडा पश्चिम से शक्ति राज परिहार शामिल हैं।

दूसरे चरण के उम्मीदवार

हब्बाकदल सीट से अशोक भट्ट, गुलाबगढ़ (अजजा) विधानसभा सीट से मोहम्मद अकरम चौधरी, रियासी सीट से कुलदीप राज दुबे, माता वैष्णो देवी से रोहित दुबे, कालाकोट-सुंदरबनी से ठाकुर रणधीर सिंह, बुधल (अजजा) सीट से चौधरी जुल्फीकर आली, थन्नामंडी (अजजा) सीट से मोहम्मद इकबाल मलिक को टिकट मिला है। सुरनकोटे (अजजा) सीट से सैयद मुश्ताक अहमद बुखारी, पुंछ हवेली सीट से चौधरी अब्दुल गनी, मेंढर (अजजा) मुर्तजा खान मैदान में होंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav