जांजगीर-चांपा: खिलौनों को लिए बहन से झगड़ रही छह साल की बच्ची की पिता की पिटाई से मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 Aug 2024 10:44 PM
जांजगीर-चांपा: खिलौनों को लिए बहन से झगड़ रही छह साल की बच्ची की पिता की पिटाई से मौत
ऑडियो सुनें

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक व्यक्ति को अपनी छह वर्षीय बेटी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बेटी और उसकी बहन के बीच खिलौनों को लेकर झगड़ा हुआ था. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि मृतका और उसकी आठ वर्षीय बहन शनिवार को खिलौनों को लेकर लड़ाई और बहस कर रहे थे तभी गुस्साए दिशान उर्फ सलमान ने उन्हें लकड़ी के डंडे से पीटना शुरू कर दिया.

अधिकारी ने बताया, “जब वह अपनी बेटियों को खाने के लिए जगाने गया तो बड़ी बेटी दर्द से कराह रही थी जबकि छोटी बेसुध पड़ी थी. वह दोनों को पास के अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने छोटी बेटी को मृत घोषित कर दिया. बड़ी बेटी उपचाराधीन है.” उन्होंने बताया कि आरोपी की पत्नी अपने पति से झगड़े के कारण अलग रह रही है. अधिकारी ने बताया कि सलमान को आज सुबह गिरफ्तार किया गया और उस पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत हत्या और अन्य आरोप लगाए गए हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu