जशपुर: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में छह लड़कों समेत सात लोग गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 03 Sep 2024 09:12 PM
जशपुर: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में छह लड़कों समेत सात लोग गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में छह लड़कों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने सभी सात आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 19 वर्षीय एक युवक को छोड़कर बाकी सभी नाबालिग हैं (जिनकी उम्र 15 से 17 साल के बीच है). उन्होंने बताया कि आरोपियों में से एक पीड़िता (13) का परिचित है. यह घटना रविवार रात पत्थलगांव थाना क्षेत्र में उस समय घटी जब सरगुजा जिले के एक नजदीकी गांव में रहने वाली पीड़िता अपने दोस्तों के साथ साप्ताहिक बाजार से घर लौट रही थी.

सरगुजा के पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने कहा, ”प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़िता को आरोपियों ने रोका, जिनमें से एक उसका परिचित था. उन्होंने उसे अपने साथ चलने के लिए मजबूर किया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता देर रात अपने घर पहुंची और सोमवार को सीतापुर थाने (सरगुजा) में इसकी शिकायत दर्ज कराई.” चूंकि, यह घटना पड़ोसी जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में घटित हुई थी, इसलिए सीतापुर पुलिस ने ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की (जिसके तहत पीड़ित अपराध के स्थान की परवाह किए बिना किसी भी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा सकते हैं). उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए मामला जशपुर पुलिस को सौंप दिया जाएगा.

By Yogesh Kumar Sahu