जसप्रीत बुमराह आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने गए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 Jan 2025 06:57 PM
जसप्रीत बुमराह आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने गए
ऑडियो सुनें

दुबई. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरूष क्रिकेटर के सर गारफील्ड सोबर्स पुरस्कार के लिये चुना गया जिन्होंने वर्ष 2024 में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए हर प्रारूप में कौशल, निरंतरता और सटीक प्रदर्शन में उत्कृष्टता की मिसाल कायम की . 31 वर्ष के बुमराह को सोमवार को आईसीसी का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुना गया और उन्हें वर्ष की टेस्ट टीम में भी जगह मिली .

आईसीसी ने कहा ,” जसप्रीत बुमराह को आईसीसी पुरस्कारों में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरूष क्रिकेटर के सर गारफील्ड सोबर्स पुरस्कार के लिये चुना गया. वर्ष 2024 में उन्होंने टेस्ट और सीमित ओवरों के प्रारूप में विरोधी टीमों पर दबाव बनाये रखा .” बुमराह से पहले भारत से राहुल द्रविड़ (2004), सचिन तेंदुलकर (2010), रविचंद्रन अश्विन (2016) और विराट कोहली (2017 और 2018) को यह पुरस्कार मिल चुका है .

आईसीसी ने कहा ,” बुमराह के कौशल की झलक आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में मिलती है जिसमें उन्होंने 900 अंक का आंकड़ा पार किया और साल के आखिर में उनके नाम 907 अंक रहे जो रैंकिंग के इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज के लिये सर्वोच्च हैं .” इसमें कहा गया ,” हर प्रारूप में बुमराह ने 2024 में प्रदर्शन में कौशल, सटीकता और निरंतरता की मिसाल कायम की . उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज के तौर पर अपनी स्थिति मजबूत की .”

बुमराह ने वर्ष 2024 में टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाते हुए 15 विकेट लिये . वह 200 टेस्ट विकेट तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले भारतीय गेंदबाज बने और उनका 20 का औसत भी सर्वश्रेष्ठ है . टी20 विश्व कप में उन्होंने 8 . 26 की औसत से 15 विकेट लिये और उनका इकॉनामी रेट 4 . 17 रहा जिससे वह ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ चुने गए . बुमराह ने पिछले साल 13 टेस्ट में 14 . 92 की औसत से 71 विकेट लिये . कपिल देव के 1983 में 100 विकेट के बाद यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है . उन्होंने आस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पांच टेस्ट में 32 विकेट लिये .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu