झारखंड: बेबी देवी ने मंत्री के रूप में शपथ ली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 03 Jul 2023 09:04 PM
झारखंड: बेबी देवी ने मंत्री के रूप में शपथ ली
ऑडियो सुनें

रांची. झारखंड के पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने राजभवन में एक कार्यक्रम में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. समारोह में मुख्यमंत्री सोरेन और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने शिरकत की. जगरनाथ महतो के निधन के बाद हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में मंत्रीपद खाली हुआ था. वह स्कूली शिक्षा और साहित्य एवं आबकारी मंत्री थे.

गिरिडीह जिले की डुमरी सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के चार बार विधायक रहे महतो का कोविड-19 के चलते लंबी बीमारी के बाद छह अप्रैल को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया था. देवी विधानसभा के लिए चुने जाने से पहले संप्रग सरकार में मंत्री बनने वाली झामुमो की दूसरी नेता हैं. इससे पहले, छह फरवरी 2021 को हफीज-उल-अंसारी ने मंत्री के रूप में शपथ ली थी. बाद में वह दो मई 2021 को मधुपुर से उपचुनाव जीते थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu