झारखंड: उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनाक रांची पहुंचे, नौ जनवरी को लेंगे शपथ

रांची: न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनाक झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद न्यायमूर्ति सोनाक का वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नए मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को लोक भवन में होगा।

विधि मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, न्यायमूर्ति सोनाक आठ जनवरी को 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर वर्तमान मुख्य न्यायाधीश तरलोक ंिसह चौहान के सेवानिवृत होने के बाद कार्यभार संभालेंगे। न्यायमूर्ति सोनाक वर्तमान में बम्बई उच्च न्यायालय में न्यायाधीश हैं और उनके नाम की सिफारिश पिछले महीने उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button