कार्तिक आर्यन के साथ कबीर खान की अगली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ जून 2024 में होगी रिलीज

मुंबई. कार्तिक आर्यन अभिनीत एवं फिल्मकार कबीर खान की अगली फिल्म का नाम ‘चंदू चैंपियन’ रखा गया है और यह अगले साल 14 जून को रिलीज होगी. निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (एनजीई) ने ट्विटर पर फिल्म का शीर्षक और रिलीज की तारीख साझा की.

पोस्ट में लिखा है, “साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान प्रस्तुत करते हैं एक ऐसे व्यक्ति की सच्ची कहानी, जिसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया! कार्तिक आर्यन अभिनीत चंदू चैंपियन 14 जून 2024 को रिलीज. होगी” नाडियाडवाला और खान मिलकर फिल्म का निर्माण करेंगे. खान मशहूर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ और क्रिकेट पर आधारित ’83’ का निर्देशन कर चुके हैं. निर्माताओं के मुताबिक, यह फिल्म एक खिलाड़ी के असाधारण जीवन और कभी हार न मानने की उसकी भावना पर आधारित है. आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘चंदू चैंपियन’ के बारे में जानकारी भी साझा की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button