झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना गांडेय उपचुनाव में जीतीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 10:02 PM
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना गांडेय उपचुनाव में जीतीं
ऑडियो सुनें

रांची. जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 मतों से हरा दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह सीट झामुमो विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी.

कल्पना सोरेन ने जीतने के बाद कहा, ”मैं लोगों के अपार समर्थन के लिए दिल से उनका धन्यवाद करती हूं…मैं दिसोम गुरु शिबू सोरेन जी (झामुमो प्रमुख), हेमंत जी का आभार व्यक्त करती हूं…मैं लोगों के लिए अथक प्रयास करूंगी. यह (जीत) ‘इंडिया’ गठबंधन की एकता को दर्शाता है.” मतदान 20 मई को हुआ था और 3.16 लाख मतदाताओं में से 2.17 लाख ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu