
बुफैलो (अमेरिका). अमेरिका के न्यूयॉर्क में बुफैलो स्थित एक सुपरमार्केट में हाल में हुई गोलीबारी में दस लोग मारे गए थे और शनिवार को एक शव के अंतिम संस्कार के साथ ही मारे गए सभी लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. शनिवार को 86 वर्षीय बुजुर्ग रुथ विटफील्ड का अंतिम संस्कार किया गया. उप राष्ट्रपति कमला हैरिस यहां के ‘माउंट ओलीव बैप्टिस्ट चर्च’ में अपने पति डॉउग एमॉफ के साथ शोकसभा में शामिल हुईं. हैरिस ने शोकसंतप्त लोगों को ढांढस बंधाया और अपने संबोधन में कहा कि यह वक्त है कि सारे अच्छे लोग उस अन्याय के खिलाफ एकजुट हो जाएं जो 14 मई को टाप्स फ्रेंडली मार्केंट, टेक्सास के उवाल्दे में रॉब एलीमेंट्री स्कूल और गोलीबारी की अन्य घटनाओं के जरिए किया गया.



