कांकेर: तेंदूपत्ता फड़ में आगजनी, नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 31 May 2023 01:17 PM
कांकेर: तेंदूपत्ता फड़ में आगजनी, नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम…
ऑडियो सुनें

कांकेर: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और ग्रामीणों का नुसकान कर खौफ पैदा कर रहे हैं। बीती रात नक्सलियों ने बडग़ांव थाना अंतर्गत दो जगहों पर तेंदूपत्ता फड़ी में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसमें लगभग डेढ़ सौ बोरी तेंदूपत्ता जलकर रख हो गए।

जानकारी के अनुसार, बडग़ांव थाना से मात्र सौ मीटर की दूरी पर बीती रात करीबन 12 बजे नक्सलियों ने तेंदूपत्ता फड़ी में आग लग दी। दो जगहों पर नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में करीब डेढ़ सौ बोरी में भरे तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav