हिंदुत्व के बारे में कथित ‘विवादास्पद’ ट्वीट के लिए कन्नड़ अभिनेता चेतन गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 21 Mar 2023 07:12 PM
हिंदुत्व के बारे में कथित ‘विवादास्पद’ ट्वीट के लिए कन्नड़ अभिनेता चेतन गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार उर्फ चेतन अहिंसा को हिंदुत्व के बारे में उनके कथित ‘विवादस्पद’ ट्वीट के लिए मंगलवार को यहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शेषाद्रिपुरम पुलिस के अनुसार, शिवकुमार नामक एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अभिनेता (40) के खिलाफ कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि उन्हें भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया.

अधिकारियों ने बताया कि अभिनेता को बाद में यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अभिनेता ने 20 मार्च को अपने ट्वीट में कथित तौर पर कहा था, ‘‘हिंदुत्व झूठ पर निर्मित है और इसे सच से हराया जा सकता है तथा यह सच है समानता.’’ अभिनेता द्वारा किए गए ट्वीट को ट्विटर से हटा दिया गया है. अभिनेता को पिछले साल फरवरी में ‘‘सरकारी विद्यालयों में हिजाब स्वीकार्य हैं या नहीं’’ मामले की सुनवाई कर रहे एक न्यायाधीश पर ट्वीट करने को लेकर गिरफ्तार किया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu