
बेंगलुरु. कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता नितिन गोपी का दिल का दौरा पड़ने से यहां निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कन्नड़ फिल्मों के साथ ही टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुके गोपी (39) अपने माता-पिता के साथ अपने इट्टामाडु आवास में रह रहे थे।



