बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी कन्नड़ फिल्म ‘वाघाचिपानी’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 Jan 2025 09:17 PM
बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी कन्नड़ फिल्म ‘वाघाचिपानी’
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. फिल्मकार नतेश हेगड़े की कन्नड़ फिल्म ‘वाघाचिपानी’ को 75वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की ‘फोरम मेन श्रेणी’ में प्रदर्शन के लिए चुना गया है. यह सम्मान पाने वाली ‘वाघाचिपानी’ पहली कन्नड़ फिल्म है. ‘वाघाचिपानी’ को ‘पांच महाद्वीपों की 30 फिल्मों’ में चुना गया है. र्बिलनले के नाम से लोकप्रिय यह फिल्म महोत्सव जर्मनी के र्बिलन में 13 से 23 फरवरी तक आयोजित होगा. ‘वाघाचिपानी’ हेगड़े की दूसरी फिल्म है. उनकी पहली फिल्म ‘पेड्रो’ को दुनिया भर के फिल्म समारोहों में काफी सराहना मिली थी.
‘पेड्रो’ बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीआईएफएफ) में भी अभी तक प्रर्दिशत नहीं हुई है.

लेकिन यह ‘पेड्रो’ ही थी जिसने उन्हें ‘वाघाचिपानी’ के लिए अनुराग कश्यप जैसे निर्माता को खोजने में मदद की. नतेश हेगड़े ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”अनुराग और मेरी मुलाकात एक फिल्म महोत्सव में हुई थी, जहां ‘पेड्रो’ फिल्म दिखाई जा रही थी और इसके बाद हम दोस्त बन गए. उन्होंने मुझसे कहा कि वह मेरी अगली परियोजना से किसी न किसी रूप में जुड़ना चाहते हैं. इस तरह वे ‘वाघाचिपानी’ के सह-निर्माता बन गए. ”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu