करणवीर मेहरा ने जीती बिग बॉस 18 की ट्रॉफी…

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 20 Jan 2025 12:53 PM
करणवीर मेहरा ने जीती बिग बॉस 18 की ट्रॉफी…
ऑडियो सुनें

मुंबई: सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के विनर की घोषणा हो चुकी है. इस साल सभी कंटेस्टेंट को पछाड़कर करणवीर मेहरा ने जीत हासिल कर ली है. वहीं शो का रनर अप विवियन डीसेना रहे.

दरअसल पिछले कई दिनों से करणवीर मेहरा ने अपने गेम से लोगों का खूब दिल जीता था. यही वजह है कि वो शो के विनर बने.

बना ‘बिग बॉस18’ का विनर

करणवीर मेहरा पिछले कई दिनों से वोटिंग ट्रेंड में सबसे आगे चल रहे थे. हालांकि विवियन डीसेना ने भी वोट के मामले में उन्हें कड़ी टक्कर दी. लेकिन ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाए. वहीं करण की फैमिली और फैंस इस वक्त उनकी जीत का जश्न मना रहे हैं. इस शो में रनर अप विवियन डीसेना, जबकि रजत दलाल तीसरे, अविनाश मिश्रा चौथे और चुम दरांग ने पांचवे पायदान पर अपने जगह बनाई.

करण वीर को ट्रॉफी के साथ मिली 50 लाख की रकम

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 18’ की ट्रॉफी करणवीर मेहरा के घर पहुंची. करण ने शो की ट्रॉफी के साथ-साथ प्राइज मनी के तौर पर 50 लाख रुपए की मोटी रकम भी हासिल की है. वहीं शो में रनर अप रहे….को भी कई खास प्राइज मिले हैं.

इन कंटेस्टेंट ने दी शानदार परफॉर्मेंस

बता दें कि शो के फिनाले की शाम बहुत ही शानदार रही. जिसमें सभी कंटेस्टेंट ने अपनी धमाकेदार परफोर्मेंस से लोगों का खूब मनोरंजन किया. वहीं करण, शिल्पा और विवियन के डांस ने भी दर्शकों का खूब दिल जीता.

ये 6 कंटेस्टेंट बने थे शो के फाइनलिस्ट

सलमान खान के शो में इस बार टॉप 5 नहीं बल्कि टॉप 6 कंटेस्टेंट ने अपनी जगह बनाई थी. इस लिस्ट में करण वीर मेहरा के अलावा विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, ईशा सिंह और रजत दलाल का नाम शामिल है. बता दें कि शो में करणवीर मेहरा और चुम दरांग के लव ट्राय एंगल को भी लोगों ने खूब पसंद किया. हालांकि दोनों ने हमेशा इस रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital