करीना कपूर, अल्लू अर्जुन, विक्की कौशल, नानी ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 23 Apr 2025 02:57 PM
करीना कपूर, अल्लू अर्जुन, विक्की कौशल, नानी ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: करीना कपूर खान, विक्की कौशल, नानी और सनी देओल सहित कई फिल्मी हस्तियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी ंिनदा की और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की।

मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए तथा कई अन्य घायल हो गए। करीना ने ‘इंस्टाग्राम स्टोरी’ में लिखा,‘‘ मारे गए लोगों और उनके परिवारों के लिए बेहद दुखी हूं। जान गंवाने वालों के लिए प्रार्थना कर रही हूं।’’ बेहतरीन अभिनेता विक्की कौशल ने कहा कि उम्मीद है कि इस जघन्य कृत्य के दोषियों को न्याय के दायरे में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘पहलगाम में आतंकवाद के इस अमानवीय कृत्य में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवार के सदस्यों के दर्द की मैं कल्पना भी नहीं कर सकता। मेरी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं।’’ अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को कश्मीर घाटी में 35 वर्षों में पहली बार किसी आतंकवादी हमले के विरोध में बंद रखा गया तथा अनेक संगठनों ने पहलगाम पर्यटक स्थल में हुई हत्याओं के विरोध में बंद का समर्थन किया।

इससे पहले अक्षय कुमार, सोनू सूद, संजय दत्त, कमल हासन और रितेश सिधवानी ने भी आतंकवादी हमले की ंिनदा की थी। अभिनेता नानी ने तीन माह पहले अपनी तेलुगु फिल्म “हिट: द थर्ड केस” की पहलगाम में शूंिटग की थी। उन्होंने कहा कि वह स्तब्ध हैं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ 200 से ज्यादा लोगों की टीम लगभग 20 दिन तक रही। पहलगाम एक सपने जैसा था। वो जगह, लोग और गर्मजोशी… क्यों?” “पुष्पा 2” के अभिनेता अल्लू अर्जुन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उनका दिल टूट गया है।

उन्होंने लिखा, ‘‘बेहद खूबसूरत जगह है और वहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं। मारे गए लोगों के परिजनों, प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मारे गए लोगों की आत्माओं को शांति मिले। यह वाकई दिल तोड़ने वाली घटना है।’’

अभिनेता सुनील शेट्टी ने घटना की ंिनदा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘घायलों के लिए प्रार्थना। आइए हम एकजुटता के साथ ऐसी क्रूरता की ंिनदा करें और त्वरित न्याय की मांग करें।’’ अभिनेता सनी देओल ने कहा कि आतंकवाद को खत्म करना प्राथमिकता में होना चाहिए।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘इसका शिकार सिर्फ मासूम लोग होते हैं, इंसान को अपने अंदर झांकने की जरूरत है। मैं दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हूं।’’ अभिनेता-फिल्म निर्माता अजय देवगन ने कहा कि आतंकवादी हमले के बारे में सुनकर उन्हें सदमा लगा।

उन्होंने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा ‘‘मारे गए लोग और उनके परिवार निर्दोष थे, जो कुछ हुआ वह दिल दहला देने वाला है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं।’’ टीवी कलाकार शोएब इब्राहिम हमले से कुछ घंटे पहले अपनी पत्नी एवं अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और बेटे रुहान के साथ पहलगाम में छुट्टियां मना रहे थे। उन्होंने ‘इंस्टाग्राम स्टोरीज’ पर बताया कि वे सुबह ही कश्मीर से निकल गए थे।

इब्राहिम ने मंगलवार को लिखा, ‘‘दोस्तों, आप सभी हमारी कुशलक्षेम जानने के लिए ंिचतित हैं… हम सब सुरक्षित हैं ठीक हैं, आज सुबह ही हमने कश्मीर छोड़ दिया और हम सुरक्षित दिल्ली पहुंच गए… आप सभी का धन्यवाद।’’ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ??ने पहलगाम आतंकवादी हमले को “कायरतापूर्ण कृत्य” करार दिया।

मल्होत्रा ??ने अपनी ‘इंस्टाग्राम स्टोरीज’ पर कहा ‘‘ मुझे हमारे सशस्त्र बलों पर पूरा भरोसा है और मुझे यकीन है कि वे आवश्यक कार्रवाई करेंगे और न्याय सुनिश्चित करेंगे। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। जय ंिहद।’’

अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘गलत। गलत। गलत!! पहलगाम हत्याकांड! आज शब्द कम पड़ रहे हैं।’’ जम्मू में जन्मे कॉमेडियन समय रैना ने मंगलवार शाम को अपनी ‘इंस्टाग्राम स्टोरीज’ पर आतंकी हमले पर एक पोस्ट साझा किया और लिखा, ‘‘आज रात सो नहीं सका।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital