कर्नाटक: बेलगावी में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Jun 2025 10:07 PM
कर्नाटक: बेलगावी में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बेलगावी (कर्नाटक). बेलगावी जिले के काकाती में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और उसे ब्लैकमेल करने के लिए आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो भी बनाया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक अन्य को पकड़ने के लिये प्रयास किया जा रहा है.

पीड़िता ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि अपराधियों ने कथित तौर पर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया और प्रारंभिक हमले का वीडियो बनाकर उसे धमकी दी. पुलिस के अनुसार, छह महीने पहले 15 वर्षीय लड़की को पहाड़ी इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. अपराधियों ने इस यौन हमले का वीडियो भी रिकॉर्ड किया. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसका प्रेमी उसे बहला-फुसलाकर पहाड़ी इलाके में ले गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu