कर्नाटक: कृष्णमूर्ति आचार्य ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए केपीसीसी के समन्वयक नियुक्त

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 15 Sep 2022 01:23 PM
कर्नाटक: कृष्णमूर्ति आचार्य ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए केपीसीसी के समन्वयक नियुक्त
ऑडियो सुनें

मंगलुरु: कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए उडुपी में पार्टी के नेता कृष्णमूर्ति आचार्य को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति का समन्वयक नियुक्त किया गया है। पार्टी ने यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि आचार्य के नाम की सिफारिश प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने की थी और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव एवं कर्नाटक के प्रभारी रणदीप ंिसह सुरजेवाला ने उनका चयन किया।

राहुल गांधी के नेतृत्व में 3570 किलोमीटर लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली जा रही है। यह यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। 10 सितंबर की शाम को इसने केरल में प्रवेश किया था। यात्रा एक अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav