कोलकाता: परिवार के तीन सदस्यों की मौत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 20 Feb 2025 01:06 PM
कोलकाता: परिवार के तीन सदस्यों की मौत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
ऑडियो सुनें

कोलकाता: कोलकाता में टांगरा इलाके के पूर्वी भाग में एक इमारत में दो महिलाओं और एक किशोरी की मौत के सिलसिले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने वृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक परिवार की दो महिलाएं और एक किशोरी अपने घर के अंदर मृत पाई गईं, जबकि तीन अन्य सदस्य बुधवार को यात्रा के दौरान अपनी कार के शहर में एक मेट्रो रेल खंभे से टकराने से घायल हो गए।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि पुलिस का एक अन्य दल पूर्वी मेट्रोपोलिटन बाईपास (ईएम) सड़क पर अभिशिक्त क्रॉंिसग के पास हुई वाहन दुर्घटना की जांच कर रहा है, जिसमें दो भाई एक नाबालिग लड़के के साथ “भागने” की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस को कार में सवार तीन घायलों में से एक से घर में मौतों के बारे में पता चला। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार चमड़े का कारोबार करता था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञ टांगरा वाले घर पहुंच गए हैं और सबूत जुटा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “वे मुख्य रूप से भोजन कक्ष और स्रानघर क्षेत्र से नमूने एकत्र कर रहे हैं, जहां कल खून के धब्बे पाए गए थे।” उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दो महिलाओं और किशोरी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एनआरएस अस्पताल भेजा गया। इस बीच, अधिकारी ने कहा कि कार दुर्घटना में घायल हुए तीन लोगों की हालत शहर के एक निजी अस्पताल में दो सर्जरी होने के बाद स्थिर है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital