यूक्रेन में क्रेमलिन के सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिए जाएंगे: पुतिन

मॉस्को. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि मॉस्को की सेना यूक्रेन के युद्धक्षेत्र में आगे बढ़ रही है और क्रेमलिन के सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिए जाएंगे. पुतिन ने अपने वर्षांत संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि रूसी सेनाओं ने ”रणनीतिक पहल को पूरी तरह से अपने हाथ में ले लिया है” तथा वर्ष के अंत तक और अधिक लाभ प्राप्त होंगे. क्रेमलिन का आशय रूस की सरकार या सत्ता प्रतिष्ठान से होता है.

वर्ष 2022 में संघर्ष के शुरुआती दिनों में, यूक्रेन की सेना ने रूस की विशाल और बेहतर अस्त्रों से लैस सेना के राजधानी कीव पर कब्जा करने के प्रयास को विफल कर दिया था. हालांकि, लड़ाई जल्द ही भीषण संघर्ष में बदल गई, और मॉस्को की सेना ने वर्षों से धीमी लेकिन लगातार प्रगति की है.

पुतिन ने कहा, ”हमारी सेनाएं संपर्क रेखा के पार हर जगह आगे बढ़ रही हैं, कुछ क्षेत्रों में तेज.ी से तो कुछ में धीमी गति से, लेकिन दुश्मन सभी क्षेत्रों में पीछे हट रहा है.” रूसी राष्ट्रपति द्वारा वार्षिक संवाददाता सम्मेलन के साथ ही एक राष्ट्रव्यापी ‘कॉल-इन शो’ भी आयोजित किया जाता है, जिसमें पूरे देश के रूसियों को पुतिन से सवाल पूछने का अवसर मिलता है. पुतिन 25 साल से देश का नेतृत्व कर रहे हैं. इस वर्ष, पर्यवेक्षक यूक्रेन और वहां अमेरिका सर्मिथत शांति योजना पर पुतिन की टिप्पणियों पर नजर रख रहे हैं.

फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन में सेना भेजे जाने के बाद से लगभग चार वर्षों से जारी लड़ाई को समाप्त कराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापक राजनयिक प्रयास शुरू किया है, लेकिन वाशिंगटन के प्रयासों को मॉस्को और कीव की ओर से तीव्र रूप से परस्पर विरोधी मांगों का सामना करना पड़ा है.

पुतिन चाहते हैं कि उनकी सेनाओं द्वारा कब्जाए गए चार प्रमुख क्षेत्रों के सभी इलाके, साथ ही 2014 में अवैध रूप से कब्जाए गए क्रीमिया प्रायद्वीप को रूसी क्षेत्र के रूप में मान्यता दी जाए. उन्होंने यह भी मांग रखी है कि यूक्रेन पूर्वी यूक्रेन के उन क्षेत्रों से पीछे हट जाए जिन पर मॉस्को की सेनाओं ने अभी तक कब्जा नहीं किया है. कीव ने सार्वजनिक रूप से इन सभी मांगों को खारिज कर दिया है.
क्रेमलिन ने इस बात पर भी जोर दिया है कि यूक्रेन पश्चिमी नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल होने की अपनी कोशिश को छोड़ दे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button