कृष्णा-विष्णु कनाडा ओपन के दूसरे दौर में, कश्यप बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 05 Jul 2023 08:24 PM
कृष्णा-विष्णु कनाडा ओपन के दूसरे दौर में, कश्यप बाहर
ऑडियो सुनें

कालगैरी. भारतीय पुरूष युगल टीम कृष्णा प्रसाद गारागा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए जबकि पूर्व राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन पारूपल्ली कश्यप हारकर बाहर हो गए. दुनिया की 37वें नंबर की जोड़ी कृष्णा और विष्णुवर्धन ने चीनी ताइपै के चेन झि रे और लू चेन को 21 . 14, 21 .16 से हराया . भारतीय जोड़ी 2021 ओरलियंस मास्टर्स और 2022 सैयद मोदी इंटरनेशनल में उपविजेता रही थी.

अब उनका सामना दूसरी वरीयता प्राप्त मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान से हो सकता है. दुनिया के पूर्व छठे नंबर के खिलाड़ी कश्यप ने पहले दौर में जर्मनी के केइ शाफेर को 21 . 14, 22 . 20 से हराया लेकिन अगले मैच में चीन के लेइ लान शि से 17 . 21, 20 . 22 से हार गए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu