लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती…

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 14 Dec 2024 11:48 AM
लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है. उन्हें आज यानी शनिवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया है. अपोलो सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर है.

थोड़ी देर में मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा. लालकृष्ण आडवाणी 97 बरस के हैं. पिछले 4-5 महीनों के अंदर वो करीब चौथी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं.

इससे पहले उन्हें अगस्त के महीने में अस्पताल में भर्ती कराया गया था.3 जुलाई को लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इससे पहले 26 जून को उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था. उन्हें न्यूरोलॉजी विभाग की निगरानी में रखा गया था. इसके अगले दिन उनकी एक छोटी सी सर्जरी हुई. इसके कुछ देर बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था.

आडवाणी लंबे समय से हैं अस्वस्थ

लालकृष्ण आडवाणी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. यही वजह है कि वो इन दिनों अपने घर पर ही रहते हैं और किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होते. आडवाणी को इस साल देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था. लेकिन वो स्वास्थ्य की वजह से राष्ट्रपति भवन के आयोजन में नहीं पहुंच सके. उन्हें आवास पर ही भारत रत्न दिया गया था.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 30 मार्च को उनके निवास पर जाकर उन्हें ‘भारत रत्न’ से नवाजा था. इस दौरान उनके आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे. 2015 में पद्म विभूषण सम्मान भी दिया गया था. आडवाणी वाजपेयी सरकार में उप प्रधानमंत्री थे. वो देश के गृह मंत्री भी रह चुके हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital