राजग संसदीय दल की बैठक में घटक दलों के नेताओं ने किया मोदी का स्वागत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 02 Jul 2024 10:37 AM
राजग संसदीय दल की बैठक में घटक दलों के नेताओं ने किया मोदी का स्वागत
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: 18वीं लोकसभा के गठन के बाद मंगलवार को संसद भवन परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय दल की जगह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संसदीय दल की बैठक हुई जिसमें घटक दल के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया।

बैठक में मोदी के पहुंचते ही सभी सांसदों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन तथा स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री और जनता दल (सेक्यूलर) के एच डी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान जनता दल (यूनाईटेड) के राजीव रंजन ंिसह उर्फ ललन ंिसह, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रफुल्ल पटेल और तमिल मनीला कांग्रेस के जी के वासन मौजूद थे।

भाजपा नेताओं के मुताबिक, प्रधानमंत्री राजग संसदीय दल की बैठक को संबोधित कर सकते हैं। संसद सत्र के दौरान हर मंगलवार को आम तौर पर भाजपा संसदीय दल की बैठक होती है लेकिन इस बार राजग संसदीय दल की बैठक की गई। पिछले दिनों संपन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से पीछे रह गई थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav