तमिलनाडु के थाने में पहुंचा तेंदुआ; ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की समझदारी की हुई सराहना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 29 Apr 2025 09:12 PM
तमिलनाडु के थाने में पहुंचा तेंदुआ; ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की समझदारी की हुई सराहना
ऑडियो सुनें

उधगमंडलम. नादुवट्टम पुलिस थाने में सोमवार देर रात एक तेंदुआ घुस आया. हालांकि, तेंदुआ के चले जाने के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के शांतिपूर्वक दरवाजा बंद करने के कार्य की राज्य की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुप्रिया साहू ने सराहना की. घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि तेंदुआ आराम से थाने में घुसता है, थोड़ी देर रुककर इधर-उधर देखता है और कुछ पल बाद बाहर निकल जाता है. वीडियो में पुलिसकर्मी को पास के कमरे से आते हुए और तेंदुआ के जाने के बाद थाने के दरवाजे बंद करते हुए देखा गया.

तमिलनाडु सरकार की अतिरिक्त मुख्य सचिव (पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन) साहू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”एक तेंदुए ने नीलगिरी के नादुवट्टम थाने का निरीक्षण करने का फैसला किया. ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारी को सलाम, जिन्होंने शांति से दरवाजा बंद किया और वन अधिकारियों को बुलाया. कोई घायल नहीं हुआ. तेंदुआ सुरक्षित रूप से जंगल में वापस चला गया.” पूरा घटनाक्रम थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu