आईओसी के आनलाइन चैनल पर खेलो इंडिया युवा खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 07 May 2025 01:24 PM
आईओसी के आनलाइन चैनल पर खेलो इंडिया युवा खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ हाल ही में हुई साझेदारी को आगे बढाते हुए खेलो इंडिया युवा खेलों का आईओसी के आनलाइन चैनल पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है।

खेल बिहार और दिल्ली के पांच शहरों में आयोजित किये जा रहे हैं । ओलंपिक डॉट कॉम ने पहली बार लेह और गुलमर्ग में जनवरी और मार्च में हुए शीतकालीन खेलों के लिये खेलो इंडिया के साथ साझेदारी की थी।
इन खेलों के मुख्यांश यूरोस्पोर्ट पर उपलब्ध हैं । इनकी फीड राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है।

भारतीय खेल प्राधिकरण की विज्ञप्ति में ओलंपिक्स डॉट कॉम के महाप्रबंधक कोस्टास कार्वेलास ने कहा,‘‘ खेलो इंडिया युवा खेल 2025 का ओलंपिक्स डॉट कॉम पर सीधा प्रसारण करने की हमें खुशी है। यह काफी रोमांचक आयोजन है और हमें खुशी है कि हम बिहार से इस रोमांच को अपने दर्शकों तक पहुंचा सके।’ खेलो इंडिया युवा खेलों में 27 पदक खेलों में 10000 से अधिक प्रतियोगी भाग ले रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital