लंदन पुलिस ने राज्याभिषेक के दौरान राजशाही विरोधी प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी का बचाव किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 May 2023 07:04 PM
लंदन पुलिस ने राज्याभिषेक के दौरान राजशाही विरोधी प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी का बचाव किया
ऑडियो सुनें

लंदन. ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक के दौरान देश के सबसे बड़े राजशाही विरोधी समूह के प्रमुख सहित कुल 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया. हालांकि, इन गिरफ्तारियों का लंदन पुलिस मुख्यालय ‘स्कॉटलैंड यार्ड’ ने बचाव किया है..

लंदन पुलिस ने शनिवार शाम को कहा कि गिरफ्तारियां मारपीट, सार्वजनिक व्यवस्था के उल्लंघन, शांति भंग करने और सार्वजनिक उपद्रव करने की साजिश सहित अन्य अपराधों के लिए की गईं. इनमें राजशाही विरोधी समूह ‘रिपब्लिक’ के मुख्य कार्यकारी ग्राहम स्मिथ भी शामिल हैं, जिन्हें महाराजा के राज्याभिषेक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान ट्राफलगर स्क्वायर में गिरफ्तार किया गया..

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सामुदायिक नायकों के लिए ‘राज्याभिषेक भोज’ की मेजबानी करेंगे
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला की ताजपोशी का जश्न मनाने के लिए सामुदायिक नायकों के वास्ते रविवार को लंदन के डाउनिंग स्ट्रीट में एक भव्य ‘‘राज्याभिषेक भोज’’ की मेजबानी करेंगे..

आमंत्रित लोगों में ब्रिटिश सिख उद्यमी नवजोत सिंह साहनी भी शामिल हैं, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में पर्यावरण अनुकूल एवं हाथ से चलने वाली वाशिंग मशीन परियोजना के लिए ब्रिटेन का प्रतिष्ठित ‘पॉइंट ऑफ लाइट’ पुरस्कार जीता था..

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu