ऐसा लग रहा है ‘भारत माता’ अब हमारे देश में एक असंसदीय शब्द हो गया है: राहुल

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उनके द्वारा दिए गए वक्तव्य के कुछ अंश सदन की कार्यवाही से हटाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसा लग रहा है कि अब देश में ‘भारत माता’ शब्द असंसदीय हो गया है.

कांग्रेस की ओर से जारी वीडियो के अनुसार, लोकसभा की कार्यवाही से भाषण के कुछ अंश हटाए जाने के बारे में पूछे जाने पर संसद परिसर में राहुल गांधी ने कहा, ”ऐसा लग रहा है कि ‘भारत माता’ अब हमारे देश में एक असंसदीय शब्द है.” उन्होंने मणिपुर की स्थिति को लेकर बुधवार को लोकसभा में केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया था और आरोप लगाया था कि पूर्वोत्तर के इस राज्य को इस स्थिति में पहुंचाने वाले लोग देशप्रेमी नहीं हैं.

गांधी ने लोकसभा में सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मणिपुर का दौरा नहीं करने को लेकर उन पर निशाना साधा था और दावा किया था कि प्रधानमंत्री इस राज्य को हिंदुस्तान (का हिस्सा) नहीं समझते. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर उनके संबोधन के कुछ अंश को हटा दिया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button