भगवान जगन्नाथ का रथ पहुंचा गुंडीचा मंदिर, नौ दिवसीय वार्षिक प्रवास शुरू

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 28 Jun 2025 04:59 PM
भगवान जगन्नाथ का रथ पहुंचा गुंडीचा मंदिर, नौ दिवसीय वार्षिक प्रवास शुरू
ऑडियो सुनें

पुरी: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। 12 दिन चलने वाली रथ यात्रा का आज दूसरा दिन है। आज फिर से भगवान जगन्नाथ को मौसी के घर ले जाने के लिए रथ खींचे जा रहे हैं। यह भव्य यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। जगन्नाथ रथ यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। इसको लेकर देश विदेश से भक्त इन दिनों पुरी पहुंच रहे हैं। 12 दिन चलने वाली रथ यात्रा को लेकर भक्त उत्साहित हैं।

गुंडीचा मंदिर पहुंची भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा गुंडीचा मंदिर पहुंच चुकी है। जहां भगवान जगन्नाथ, भगवान बालभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन गुंडीचा मंदिर में नौ दिवसीय वार्षिक प्रवास की शुरुआत करेंगे

पहली बार महाकुंभ में हमने सेवा से साधना करने की कोशिश की। आज पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हमने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है। यहां जो इंतजाम किए गए हैं, उसके लिए मैं ओडिशा सरकार, प्रशासन, सफाई कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों सभी को धन्यवाद देता हूं।’ अदाणी ने कहा कि भगवान के आशीर्वाद से मेरे पास सबकुछ है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि देश विकास करे और हम सभी का भविष्य उज्जवल रहे।

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में विदेशों से भी पहुंचे श्रद्धालु

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। पश्चिमी अफ्रीका से आई एक श्रद्धालु ने कहा कि ‘वह पहली बार पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हो रही है। हमने अभी तक भगवान जगन्नाथ के दर्शन ही किए हैं, लेकिन आज उम्मीद है कि उनके रथ को खींचने का सौभाग्य भी मिलेगा।’ एक अन्य श्रद्धालु गौरांगी ने कहा कि वह बीते 20 वर्षों से भारत में रह रही है। कल रथ यात्रा उत्सव का पहला दिन था, लाखों लोग आए। मुझे उम्मीद है कि भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों पर दया करेंगे और हमे भी उनका रथ खींचने का मौका मिलेगा।’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital