लोस चुनाव तेलंगाना रुझान: कांग्रेस आठ और भाजपा सात लोकसभा सीट पर आगे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 12:45 PM
लोस चुनाव तेलंगाना रुझान: कांग्रेस आठ और भाजपा सात लोकसभा सीट पर आगे
ऑडियो सुनें

हैदराबाद: तेलंगाना में लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को हो रही मतगणना के रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा क्रमश: आठ और सात लोकसभा सीटों पर आगे हैं।

निर्वाचान आयोग की वेबसाइट के अनुसार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) एक-एक सीट पर आगे हैं। राज्य में सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है।
राज्य की 17 लोकसभा सीट के लिए 13 मई को एक ही चरण में चुनाव हुआ था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav