गोलीबारी में आदिवासी युवक की मौत के मामले की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश

जम्मू: जम्मू शहर में पुलिस द्वारा नशा तस्करों का पीछा किए जाने के दौरान हुई गोलीबारी में एक आदिवासी युवक की मौत मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ज़लिा मजिस्ट्रेट जम्मू ने 24 जुलाई को फलियां मंडल के सुरे चक में हुई घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।’’ एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम संदिग्ध तस्करों का पीछा कर रही थी। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार बृहस्पतिवार शाम सतवारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस दल पर गोलीबारी की गई।

उन्होंने बताया,‘‘ आमने-सामने की गोलीबारी में एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया और उसे जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में युवक की मौत हो गई।’’ जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई सूचना के अनुसार घटना को गंभीरता से लेते हुए ज़लिा मजिस्ट्रेट ने जांच शुरू कर दी है।
प्रवक्ता ने कहा, “जांच जम्मू दक्षिण के उप-मंडल मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी।”

इस बीच गुज्जर समुदाय ने शुक्रवार को गोलीबारी में युवक की मौत की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। समिति के सदस्यों, प्रशासन और पुलिस ने मृतक के परिजनों को 35 लाख रुपये का मुआवजा और एक नौकरी देने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button