मुंबई/नयी दिल्ली. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को सत्तारूढ़ महायुति पर मुंबई और महाराष्ट्र के कौशल व संसाधनों को लूटने और दलबदल के जरिये लोकतंत्र पर हमला करने का आरोप लगाया. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव सुरजेवाला ने मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा, शिवसेना और राकांपा के गठबंधन महायुति पर निशाना साधते हुए दावा किया कि इसके शासन में खूंखार बदमाशों को संरक्षण दिया जा रहा है और कुख्यात अपराधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है.
सुरजेवाला ने कहा, ह्लबॉलीवुड समेत मनोरंजन उद्योग को खुलेआम धमकियां दी गईं और नेताओं की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. क्या यह सत्ता में बैठे लोगों की सक्रिय या मौन मिलीभगत के बिना हो सकता है?” उन्होंने सत्तारूढ़ गठबंधन पर मुंबई और महाराष्ट्र में औद्योगिक क्रांति को नष्ट करने, नयी परियोजनाओं, निवेश और नौकरियों को राज्य से बाहर धकेलने का आरोप लगाया. सुरजेवाला ने दावा किया कि मुंबई और महाराष्ट्र के कौशल और संसाधनों को “सत्तारूढ़ महायुति के रूप में छद्म आक्रमणकारीह्व लूट रहे हैं.
उन्होंने कहा कि ह्लमहायुति द्वारा खड़ी की गई महंगाईह्व ने शहर और राज्य के लोगों के जीवन को नरक बना दिया है. सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह बॉलीवुड और प्रमुख कलाकारों को जान से मारने की धमकियां दे रहा है और उनके आवासों पर गोलीबारी की जा रही है. कांग्रेस नेता ने कहा कि कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने बांद्रा में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि इस मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया और महाराष्ट्र में “बंदूक व गुंडा राज” उजागर हो गया.
एमवीए को ‘स्पष्ट बहुमत’ मिलेगा, किसी को पाला बदलने की जरूरत नहीं होगी : कांग्रेस नेता चेन्निथला
कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने रविवार को दावा किया कि राज्य विधानसभा चुनाव में महा विकास आघाडी (एमवीए) को अपने दम पर ”स्पष्ट बहुमत” मिलेगा और दूसरी तरफ से किसी को भी पाला बदलने की जरूरत नहीं होगी. चेन्निथला ने यह भी दावा किया कि सत्तारूढ़ महायुति ”आंतरिक कलह” से ग्रस्त है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने सहयोगियों को ”खत्म” करना चाहती है.
चेन्निथला ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ साक्षात्कार में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे विफल हो गए हैं, क्योंकि वे महाराष्ट्र के लोकाचार और संस्कृति के खिलाफ हैं.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और राकांपा (एसपी) वाला एमवीए पूरी तरह से एकजुट है और चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद पर फैसला करने में कोई समस्या नहीं होगी. हालांकि, चेन्निथला ने सवाल उठाया कि ‘महायुति’ ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का चेहरा क्यों नहीं घोषित किया, जबकि वह निवर्तमान मुख्यमंत्री हैं.
मोदी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ और योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि यहां तक ??कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार और भाजपा नेता पंकजा मुंडे जैसे महायुति नेताओं ने भी इसका विरोध किया है. चेन्निथला ने दावा किया, ”यहां तक ??कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने भी इसका (आदित्यनाथ के नारे का) विरोध किया है. ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों ने इसका विरोध किया है. यह नारा महाराष्ट्र के लोकाचार और संस्कृति के खिलाफ है. यह लोगों को पसंद नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी का नारा भी लोगों को पसंद नहीं आया है.” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और भाजपा लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांट रहे हैं.