उत्तराखंड में बड़ा हादसा टला: हेलीकॉप्टर की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग….

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 24 May 2024 04:04 PM
उत्तराखंड में बड़ा हादसा टला: हेलीकॉप्टर की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग….
ऑडियो सुनें

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में बड़ा हादसा टल गया। केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से यह हादसा होने से बचा। केदारनाथ धाम में यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया।

पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही जोखिमभरी रही है। बीते 11 वर्षों में केदारनाथ में 10 हादसे हो चुके हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हेलिपैड से 100 मीटर आगे पर इमरजेंसी लैंडिंग ही हुई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav