ममता संदेशखाली नहीं गईं, प्रधानमंत्री मोदी ने अत्याचारों का विरोध किया: शुभेंदु

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Mar 2024 06:36 PM
ममता संदेशखाली नहीं गईं, प्रधानमंत्री मोदी ने अत्याचारों का विरोध किया: शुभेंदु
ऑडियो सुनें

कोलकाता. भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में अपनी सभी चार हालिया रैलियों के दौरान, संदेशखाली की महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर विरोध जताया था जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वहां जाने की जरूरत तक महसूस नहीं की. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया कि जनता आगामी लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार सुनिश्चित करेगी.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अधिकारी ने दावा किया कि पूरा देश संदेशखाली के लोगों के साथ है. उन्होंने कहा, ह्लहमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृष्णानगर, आजमगढ़, बारासात और सिलीगुड़ी में अपनी सभी जनसभाओं के दौरान संदेशखाली की माताओं और बहनों पर हुए अत्याचार को लेकर विरोध प्रकट किया है.ह्व अधिकारी ने दक्षिण अकरातला गांव में रैली को संबोधित करते हुए कहा, “(संदेशखाली में) विरोध प्रदर्शन शुरू हुए दो महीने से अधिक समय हो गया है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वहां का दौरा करने जरूरत तक नहीं समझी.”

उन्होंने कहा कि केंद्र सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से देश भर में लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध करा रहा है, वहीं तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही. टीएमसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मजूमदार ने कहा, ”भाजपा एक अलग तरह की पार्टी है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu