
नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि वह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ. और राजस्थान का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं तथा विचारधारा की लड़ाई जारी रखेंगे. राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ. और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी. तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद. ‘प्रजाला तेलंगाना’ बनाने का वादा हम ज.रूर पूरा करेंगे. सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया.” कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के लिये वहां की जनता का आभार जताया और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ. तथा तेलंगाना में पार्टी की हार को लेकर कहा कि जनता का फैसला सिर माथे पर है.
प्रियंका गांधी ने कहा, ”तेलंगाना की जनता ने इतिहास रचते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जनादेश दिया है. यह ‘प्रजाला तेलंगाना’ की जीत है. यह प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है. तेलंगाना की जनता को तह-ए-दिल से धन्यवाद. कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए संकल्पबद्ध है.” उन्होंने कहा, ”राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ. की जनता ने कांग्रेस पार्टी को विपक्ष की भूमिका सौंपी है. जनता का फैसला सिर माथे पर. जय हिंद!”



