मणिपुर जातीय हिंसा: दिल्ली की अदालत ने आरोपी की हिरासत आठ दिन बढ़ायी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 03 Oct 2023 04:43 PM
मणिपुर जातीय हिंसा: दिल्ली की अदालत ने आरोपी की हिरासत आठ दिन बढ़ायी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने मणिपुर में जातीय ंिहसा के सिलसिले में गिरफ्तार एक व्यक्ति की एनआईए हिरासत मंगलवार को आठ दिन बढ़ा दी। विशेष एनआईए न्यायाधीश सचिन गुप्ता ने केंद्रीय आतंकवाद-रोधी जांच एजेंसी को सेमिनलुन गंगटे से और आठ दिन पूछताछ करने की अनुमति दी। उसे दो दिन की हिरासत की अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किया गया था।

एनआईए ने अदालत को बताया कि गंगटे को ंिहसा के उस मामले में गिरफ्तार किया गया था, जो म्यांमार और बांग्लादेश स्थित आतंकवादी संगठनों द्वारा मणिपुर में मौजूदा जातीय अशांति का फायदा उठाकर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय साजिश का नतीजा था।

अदालत ने एजेंसी को निर्देश दिया कि वह आरोपियों के वकील को प्राथमिकी की एक प्रति मुहैया कराए। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने अदालत को बताया कि गंगटे को शनिवार को मणिपुर से गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया।

संघीय एजेंसी ने उसके खिलाफ आतंकवाद रोधी कानून, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और अन्य दंडात्मक कानूनों के तहत मामला दर्ज किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav