दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद के शांति मार्च के कारण कई सड़कें बंद

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 09 Jul 2022 03:22 PM
दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद के शांति मार्च के कारण कई सड़कें बंद
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: विश्व ंिहदू परिषद (विहिप) के ‘शांति मार्च’ के कारण शनिवार को मध्य दिल्ली की कई सड़कें अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। यातायात पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लगभग सात हजार स्वयंसेवकों के इस शांति मार्च में हिस्सा लेने की उम्मीद है, जो सुबह 11 बजे मंडी हाउस से शुरू होकर जंतर-मंतर पर समाप्त होगा।

यातायात पुलिस ने ट्वीट कर लोगों को सुबह साढ़े आठ बजे से अपराह्न दो बजे के बीच सिकंदरा रोड, बाराखंभा रोड, कॉपरनिकस मार्ग, फिरोज शाह रोड, भगवान दास रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग, टॉलस्टॉय मार्ग, आउटर सर्कल कनॉट प्लेस से पटेल चौक तक संसद मार्ग और आउटर सर्कल कनॉट प्लेस से आर/ए ंिवडसर प्लेस तक जनपथ मार्ग का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा कि इस दौरान इन सड़कों का इस्तेमाल केवल पैदल यात्री ही कर सकेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav