माओवादी कमांडर और उसकी पत्नी ने छत्तीसगढ़ में किया आत्मसमर्पण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 06 Feb 2025 07:34 PM
माओवादी कमांडर और उसकी पत्नी ने छत्तीसगढ़ में किया आत्मसमर्पण
ऑडियो सुनें

रायपुर. वामपंथी नक्सली समूह की ‘प्रेस इकाई’ का नेतृत्व करने वाले एक माओवादी कमांडर और उसकी पत्नी ने बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी और पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने पवन तुलावी उर्फ मलिंग (37) और उसकी पत्नी पयेम ओयाम (27) पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

अधिकारियों ने बताया कि तुलावी और उसकी पत्नी ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और स्थानीय पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया. तुलावी 2008 में प्रतिबंधित समूह में शामिल हुआ था और उसने 2013 से 2019 के बीच इसके ‘माड़ (अबूझमाड़)’ डिवीजन में शिक्षक के रूप में काम किया था.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तुलावी को 2016 में माओवादियों के क्षेत्र समिति सदस्य के रूप में पदोन्नत किया गया था और वह संगठन की ओर से मीडिया को बयान जारी करने के लिए 2020 से माड़ डिवीजन की ‘प्रेस इकाई’ कमांडर के रूप में काम कर रहा था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu