बाजार में दूसरे दिन तेजी जारी, सेंसेक्स 632 अंक चढ़ा

मुंबई. वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ सूचना प्रौद्योगिकी, बैंक और वाहन शेयरों में लिवाली से घरेलू शेयरों बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन मजबूती रही तथा दोनों मानक सूचकांक… बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए. उच्च मुद्रास्फीति और केंद्रीय बैंकों द्वारा नीतिगत दरों को लेकर सख्त रुख अपनाने की ंिचताओं के बावजूद स्थानीय बाजार लगातार दूसरे सप्ताह बढ़त में रहे. पिछले कारोबारी सत्र की तेजी को जारी रखते हुए तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 632.13 अंक यानी 1.17 प्रतिशत उछलकर 54,884.66 अंक पर बंद हुआ.

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 182.30 अंक यानी 1.13 प्रतिशत चढ़कर 16,352.45 अंक पर बंद हुआ.
सेंसेक्स की कंपनियों में टेक मंिहद्रा के शेयर में सबसे अधिक 4.10 प्रतिशत की वृद्धि हुई. इंडसइंड बैंक, विप्रो, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टूब्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी बढ़त लेकर बंद हुए. वहीं, दूसरी तरफ एनटीपीसी, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और नेस्ले के शेयर गिरावट में रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button