मायावती ने की मध्य प्रदेश में दलित पर पेशाब की घटना की निंदा की, संपत्ति ध्वस्त करने की मांग…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 05 Jul 2023 12:38 PM
मायावती ने की मध्य प्रदेश में दलित पर पेशाब की घटना की निंदा की, संपत्ति ध्वस्त करने की मांग…
ऑडियो सुनें

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने मध्य प्रदेश के मध्य प्रदेश में आदिवासी युवक पर पेशाब की घटना की मायावती ने ंिनदा की लखनऊ, पांच जुलाई (भाषा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर कथित रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता द्वारा पेशाब किए जाने की घटना की कड़ी ंिनदा करते हुए आरोपी की संपत्ति को जब्त या ध्वस्त किए जाने मांग की है।

मायावती ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी/दलित युवक पर स्थानीय दबंग नेता द्वारा पेशाब किए जाने की घटना अति-शर्मनाक है। इस अमानवीय कृत्य की जितनी भी ंिनदा की जाए, वह कम है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद ही सरकार का जागना इनकी संलिप्तता को साबित करता है। यह अति-दु?खद है।’’ उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को इस घटना के ‘‘मुजरिम को बचाने’’ और उसके अपनी पार्टी से संबंधित नहीं होने का दावा करने के बजाए उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

मायावती ने कहा कि आरोपी के खिलाफ केवल राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) ही नहीं लगाया जाना चाहिए, बल्कि उसकी ‘‘संपत्ति को भी जब्त/ध्वस्त करने की कार्रवाई’’ की जानी चाहिए। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक व्यक्ति द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को इस संबंध में मामला दर्ज किया था।

विपक्ष ने दावा किया है कि आरोपी भाजपा से जुड़ा है, लेकिन सत्तारूढ़ दल भाजपा ने इस आरोप से इनकार किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चौहान ने ट्वीट किया था, ‘‘सीधी जिले का एक वायरल वीडियो मेरे संज्ञान में आया है…मैंने प्रशासन को दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार करने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने का निर्देश दिया है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav