मेक्सिको की सीनेट की अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के हाथ पर राखी बांधी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 13 Oct 2023 08:13 PM
मेक्सिको की सीनेट की अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के हाथ पर राखी बांधी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. मेक्सिको की सीनेट की अध्यक्ष एना लिलिया रिवेरा ने शुक्रवार को जी20 संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन (पी20) से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ पर ‘राखी’ बांधी. अधिकारियों ने कहा कि रिवेरा ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘राखी’ बांधी और प्रधानमंत्री ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया.

नौवें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि दुनिया में कहीं भी और किसी भी रूप में आतंकवाद मानवता के खिलाफ है और संघर्षों से किसी को फायदा नहीं होता है. उन्होंने यह भी कहा कि ”यह समय शांति और भाईचारे का है”, क्योंकि एक विभाजित दुनिया बड़ी वैश्विक चुनौतियों का समाधान नहीं दे सकती है.

इस कार्यक्रम में जी20 सदस्यों और आमंत्रित देशों की संसदों के अध्यक्ष भाग ले रहे हैं. इस पी20 शिखर सम्मेलन के दौरान सार्वजनिक डिजिटल प्लेटफार्म, महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास, सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) में तेजी लाने और टिकाऊ ऊर्जा की ओर बढ़ने से लोगों के जीवन में परिवर्तन से संबंधित चार विषयों पर सत्र केंद्रित होंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu