मिजोरम चुनाव: कांग्रेस ने 15 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा, ओपीएस और रियायती सिलेंडर का वादा किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 17 Oct 2023 10:22 PM
मिजोरम चुनाव: कांग्रेस ने 15 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा, ओपीएस और रियायती सिलेंडर का वादा किया
ऑडियो सुनें

आइजोल. कांग्रेस ने मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने, गरीब परिवारों को 750 रुपये में गैस सिलेंडर देने और अस्पतालों में मुफ्त इलाज के लिए प्रति परिवार 15 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने समेत कई वादे किए गए हैं.

वहीं, कांग्रेस ने लुंगलेई दक्षिण सीट से मरियम एल. ह्रांगचल को अपना उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस का यह निर्णय एक छात्र संगठन के इस फरमान कि किसी भी राजनीतिक दल को गैर-मिजो से शादी करने वाली मिजो महिलाओं को टिकट नहीं देना चाहिए, को दरकिनार करते हुए सामने आया है.

कांग्रेस ने एक कुशल, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने का वादा करते हुए 12 पृष्ठ के अपने घोषणापत्र में कहा कि अगर वह सत्ता में आई तो ग्राम परिषदों और स्थानीय निकायों को अधिक शक्ति, जिम्मेदारियां और वित्तीय संसाधन देकर जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करेगी.

घोषणापत्र में कहा गया है कि कांग्रेस मिजोरम के सर्वांगीण आर्थिक विकास को बढ.ावा देने के लिए सड़कों, हवाई अड्डों, बिजली लाइनों जैसी बेहतर और टिकाऊ सार्वजनिक बुनियादी ढांचा संपत्तियां स्थापित करेगी. किसानों और उद्यमियों के लिए कांग्रेस ने ‘तांग पुइहना’ योजना की घोषणा की है, जिसके तहत दो लाख रुपये की मौद्रिक सहायता प्रदान की जाएगी.

कांग्रेस ने कहा कि सत्ता में आने पर उसकी सरकार अस्पतालों में मुफ्त इलाज के लिए प्रत्येक परिवार को 15 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करेगी. कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे मरीजों को सहायता प्रदान करने के लिए हर साल 5 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान करने का भी वादा किया गया. राज्य में 2008 से 2018 तक और उससे पहले 1989 से 1998 तक शासन करने वाली कांग्रेस ने कहा कि वह ‘युवा मिज.ो उद्यमी कार्यक्रम’ शुरू करेगी, और राज्य के युवाओं के लिए एक लाख नौकरियां सृजित करने का लक्ष्य रखेगी.

इसके अलावा पार्टी ने पुरानी पेंशन योजना के तहत दो हजार रुपये प्रतिमाह देने और गरीब तथा महिला मुखिया वाले परिवारों को 750 रुपये में एलपीजी सिलेंडर प्रदान करने का वादा किया. घोषणापत्र को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लाल थंजारा ने जारी किया. उन्होंने यह घोषणा भी की कि प्रभावशाली छात्र संगठन मिज.ो ज.रिलाई पावल (एमजेडपी) के आदेश को अनदेखा करते हुए ह्रंगचल को लुंगलेई दक्षिण सीट से पार्टी की उम्मीदवार होंगी.

कांग्रेस ने सोमवार को लुंगलेई दक्षिण सीट को छोड़कर 40 में से 39 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी. एमजेडपी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की थी कि वे किसी गैर-मिज.ो व्यक्ति से शादी करने वाली किसी भी मिज.ो महिला को उम्मीदवार नहीं बनाएं. विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सात नवंबर को होगा और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी. सत्तारूढ. एमएनएफ और मुख्य विपक्षी दल जेडपीएम ने पहले ही सभी 40 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu