मोदी सरकार ने न तो देश से वफादारी निभाई और न ही जनता से: राहुल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 09 Jun 2022 07:08 PM
मोदी सरकार ने न तो देश से वफादारी निभाई और न ही जनता से: राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने न तो देश से वफादारी निभाई, न ही जनता से. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘वफादारी और अदाकारी में फर्क है. मोदी सरकार ने न तो देश से वफादारी निभाई, न ही जनता से. मैं बात कर रहा हूं महंगाई की. अगर आपको लग रहा है कि महंगाई आगे चल कर कम हो जाएगी, तो आप गलतफहमी में हैं. आने वाले दिनों में मोदी सरकार के नए प्रहार के लिए तैयार हो जाइए.’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आरबीआई ने रेपो रेट में 0.5 प्रतिशत का इज़ाफा किया है, जो अब बढ़कर 4.9 प्रतिशत हो गया है. आरबीआई के अनुसार 2022-23 में महंगाई और ज़्यादा बढ़ने वाली है, वहीं खुदरा महंगाई 6.7 प्रतिशत रहने वाली है.’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने आम जनता पर महंगाई का ऐसा बोझ डाला है कि अब लोगों के बर्दाश्त से बाहर हो रहा है. होम, आॅटो, पर्सनल लोन और मासिक किस्त महंगी होंगी.’’ कांग्रेस नेता ने सवाल किया, ‘‘मध्यमवर्गीय और नौकरीपेशा लोग कहां जाएं और अपना परिवार कैसे पालें?’’ भाषा हक

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu