मोदी सरकार एक साल से ज्यादा नहीं चलेगी- संजय सिंह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Jun 2024 06:48 PM
मोदी सरकार एक साल से ज्यादा नहीं चलेगी- संजय सिंह
ऑडियो सुनें

प्रयागराज/श्रीनगर. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने रविवार को दावा किया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनने जा रही नई सरकार एक साल के भीतर गिर जाएगी. यहां र्सिकट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सिंह ने कहा, ह्लयह जो सरकार (मोदी सरकार) बनने जा रही है, इसकी आयु छह महीने से लेकर एक साल की है. इससे ज्यादा यह सरकार नहीं चलेगी. राजग की एक सरकार 13 दिन चली, एक 13 महीने चली और मौजूदा सरकार छह महीने से लेकर एक साल के अंदर गिर जाएगी.ह्व उन्होंने दावा किया, ह्लइनके घटक दलों की जो अपेक्षाएं इनसे हैं, ये वैसा कुछ करने वाले नहीं हैं. पार्टियों को तोड़ने का इनका रवैया है और उससे ये बाज नहीं आएंगे. ये राजनीतिक दलों को तोड़ेंगे.ह्व सिंह ने कहा कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और जनता दल (यू) को अपना लोकसभा अध्यक्ष बनवाना चाहिए और अगर ऐसा न हुआ तो ह्लआपकी पार्टी के कितने सांसद टूटकर इनसे (भाजपा) मिलेंगे, इसका कोई भरोसा नहीं है.ह्व

नीट की परीक्षा को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए ‘आप’ नेता ने कहा, ह्लनीट की परीक्षा में जो धांधली हुई है, उसकी जांच होनी चाहिए और जो लोग भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.ह्व उन्होंने कहा, ह्लइस धांधली से 24 लाख बच्चों का भविष्य बर्बाद हुआ है. कोटा में एक छात्रा ने और पटना में एक नौजवान ने आत्महत्या कर ली. दिलचस्प है कि 67 बच्चे 720 अंक प्राप्त कर एक साथ टॉप कर रहे हैं.ह्व सिंह ने कहा, ह्लआम आदमी पार्टी 11 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में इसके खिलाफ आंदोलन और प्रदर्शन करेगी.ह्व

मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में ‘कमजोर प्रधानमंत्री’ साबित होंगे: अलका लांबा

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रविवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में ‘कमजोर प्रधानमंत्री’ साबित होंगे, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव में अपने दम पर बहुमत नहीं मिला है. अलका लांबा ने पीटीआई-वीडियो से कहा, “एक कमज.ोर प्रधानमंत्री शपथ ले रहा है. इस प्रधानमंत्री के पास बहुमत नहीं है. तानाशाह कमज.ोर पड़ रहा है. वह संविधान बदलने के लिए 400 सीटें मांग रहा था, उसे बहुमत भी नहीं मिला.” उन्होंने दावा किया कि विपक्ष देश में लोकतंत्र बचाने के लिए जीत हासिल करने में कामयाब रहा.

लांबा ने कहा, “वह (नरेन्द्र मोदी) लोकतंत्र को कुचलने में कामयाब नहीं होंगे. वह जम्मू-कश्मीर और देश के लोगों के अधिकारों को नकार नहीं पाएंगे. यह हमारी जीत है.” जम्मू-कश्मीर की पांच लोकसभा सीट के नतीजों के बारे में पूछे जाने पर लांबा ने कहा कि यह संतोषजनक है क्योंकि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने दो सीट जीती हैं.

उन्होंने कहा, “जम्मू में भाजपा ने दो सीटें जीतीं, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने दो सीट जीतीं जबकि एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की. अगर कश्मीर की बात करें तो भाजपा ने अपना उम्मीदवार भी नहीं उतारा क्योंकि जम्मू-कश्मीर को उन्होंने जो जख्म दिए हैं, वे बहुत गहरे हैं.” यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस चुनाव पूर्व के गठबंधन को जारी रखेगी, इस पर लांबा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व इस पर फैसला करेगा. उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा. दिल्ली और हरियाणा में हमने आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन किया था लेकिन हमें इससे कोई फायदा नहीं हुआ. इन सभी मुद्दों पर शीर्ष नेतृत्व चर्चा करेगा और फिर फैसला लेगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu