मोदी सरकार के स्वच्छ भारत अभियान ने बदली लोगों की जिंदगी: भाजपा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Apr 2022 08:06 PM
मोदी सरकार के स्वच्छ भारत अभियान ने बदली लोगों की जिंदगी: भाजपा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘‘स्वच्छ भारत’’ मिशन के तहत देश में 11.5 करोड़ से ज्यादा घरों में शौचालय बनाए जाने के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने का साकार करने और बड़ी संख्या में लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है.

खुले में शौच से मुक्ति अभियान (ओडीएफ) और हर घर नल से जल मिशन का उल्लेख करते हुए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि इन कार्यक्रमों को इतिहास में ‘‘स्वर्ण अक्षरों’’ में लिखा जाएगा. ज्ञात हो भाजपा छह अप्रैल से 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है. इसके तहत पार्टी प्रत्येक दिन एक विषय तय कर रही है और फिर उस पर केंद्र सरकार के विभिन्न कदमों का उल्लेख करते हुए उनका प्रचार-प्रसार करती है.

भाटिया इसी क्रम में पार्टी मुख्यालय में ‘‘स्वच्छ भारत’’ मिशन पर संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने स्वच्व्छता अभियान का मजाक उड़ाया था, जबकि इसी के तहत 58 हजार गांव और 3,300 से अधिक शहर ओडीएफ प्लस योजना से लाभान्वित हुए हैं.

उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर 2014 को आरंभ किया गया स्वच्छ भारत अभियान एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है. उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के लिए 2022-23 के बजट में 7,192 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि स्वच्छ भारत मिशन शहरी के लिए 2021 से 2026 तक यानि 5 साल की अवधि में 1,41, 678 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu