मोदी को हार स्वीकार कर लेनी चाहिए, जनता ने उन्हें नकार दिया है : संजय राउत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 06:10 PM
मोदी को हार स्वीकार कर लेनी चाहिए, जनता ने उन्हें नकार दिया है : संजय राउत
ऑडियो सुनें

मुंबई. शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकसभा चुनाव परिणाम में हार स्वीकार कर लेनी चाहिए क्योंकि लोगों ने उनकी सरकार को खारिज कर दिया है. राउत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव में 240 से कम सीट मिलेंगी.

राउत ने कहा, ”हमने महाराष्ट्र में नरेन्द्र मोदी को रोक दिया है. नरेन्द्र मोदी को हार स्वीकार कर लेनी चाहिए क्योंकि लोगों ने उनकी सरकार को नकार दिया है. ” निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 222 सीट पर आगे चल रही है जबकि 21 सीट पर जीत हासिल कर चुकी है. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला ‘इंडिया’ गठबंधन 200 से अधिक सीट पर आगे चल रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu