मोहन भागवत बिहार के चार दिवसीय दौरे के लिए पटना पहुंचे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 26 Nov 2022 12:54 PM
मोहन भागवत बिहार के चार दिवसीय दौरे के लिए पटना पहुंचे
ऑडियो सुनें

पटना: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत चार दिवसीय बिहार दौरे पर शुक्रवार शाम पटना पहुंचे।
भागवत का शहर के राजेंद्र नगर इलाके स्थित संगठन कार्यालय में रात में रुकने के बाद शनिवार सुबह बक्सर के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है।

भागवत नौ दिवसीय धार्मिक सम्मेलन के उद्घाटन में भाग लेने के लिए एक पखवाड़े पहले भी बक्सर गए थे। उनका शनिवार को धार्मिक नेता ‘‘मामा जी महाराज’’ की स्मृति में आयोजित समारोह में शिरकत करने का कार्यक्रम है।

आरएसएस प्रमुख शाम को पटना लौटेंगे और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रविवार को छपरा रवाना होंगे। भागवत सोमवार को दरभंगा में आरएसएस के पदाधिकारियों के साथ बातचीत कर अपने बिहार दौरे का समापन करेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav