भाजपा सरकार में पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है: मौर्य

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने एक बार कहा था कि ‘‘दिल्ली से एक रुपया भेजा जाता है तो लाभार्थी तक 15 पैसे ही पहुंचते हैं लेकिन भाजपा सरकार में पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है.’ मौर्य ने यहां उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा,

”जिस समय कांग्रेस सत्ता में थी, उस समय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि अगर दिल्ली से एक रुपया भेजा जाता है, तो लाभार्थी को 15 पैसे मिलते हैं. समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के शासनकाल में आवास योजनाएं लागू की गईं, तो यह भ्रष्टाचार की भेट चढ़ जाती.” उन्होंने कहा कि ‘डबल-इंजन’ की सरकार में उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में लोगों को गरीब कल्याण योजना का लाभ मिल रहा है. उन्होंने कहा कि 2017 से 2022 के बीच प्रदेश में लोगों को 44 लाख आवास दिया गया, वहीं प्रदेश में 14 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button