रायगढ़ में मां-बेटी की हत्या

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 15 Apr 2025 07:13 PM
रायगढ़ में मां-बेटी की हत्या
ऑडियो सुनें

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हमलावरों ने मां-बेटी की हत्या कर शव को घर के करीब छिपा दिया था. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने जिले के पुसौर गांव में बीती रात उर्मिला सिदार (45) और उसकी बेटी पूर्णिमा सिदार (24) का शव बरामद किया.

पुसौर थाना के थानेदार रामकिंकर यादव ने बताया कि गांव में बीती रात एक निर्माणाधीन मकान में घुसकर अज्ञात लोगों ने मां, बेटी के सिर पर वार करके उनकी हत्या कर दी तथा शव को घर के बाहर छिपा दिया. यादव ने बताया कि उर्मिला सिदार मजदूरी करती थी तथा उसकी बेटी पूर्णिमा एक कपड़ा दुकान में कार्यरत थी. वारदात प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित निर्माणाधीन मकान में हुआ है.

उन्होंने बताया कि जब पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है. पुलिस हमलावरों की खोज के लिए आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है तथा पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu