मप्र: वायुसेना का विमान भिंड में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, कोई हताहत नहीं

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 29 May 2023 12:13 PM
मप्र: वायुसेना का विमान भिंड में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, कोई हताहत नहीं
ऑडियो सुनें

भिंड (मप्र): भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक विमान सोमवार को मध्य प्रदेश के भिंड जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। चंबल जोन के पुलिस महानिरीक्षक एस. सक्सेना ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मुझे जानकारी मिली है कि विमान आपात स्थिति में उतारे जाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है।’’ भिंड के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने इस घटना पर बोलने से इनकार कर दिया और कहा कि वायुसेना के प्रवक्ता इस बारे में जानकारी देंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav