मप्र: भाजपा सभी 29 लोकसभा सीट पर आगे; कांग्रेस के दिग्विजय और नकुलनाथ पिछड़े

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 06:23 PM
मप्र: भाजपा सभी 29 लोकसभा सीट पर आगे; कांग्रेस के दिग्विजय और नकुलनाथ पिछड़े
ऑडियो सुनें

भोपाल. मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट के लिए मंगलवार सुबह से जारी मतगणना के अब तक के रुझानों के अनुसार सत्तारूढ. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी सीट पर बढ.त बनाए हुए है. भाजपा के प्रमुख उम्मीदवार जो आगे हैं उनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), शिवराज सिंह चौहान (विदिशा), फग्गन सिंह कुलस्ते (मंडला), शंकर लालवानी (इंदौर), वीडी शर्मा (खजुराहो), संध्या राय (भिंड), लता वानखेड़े (सागर), वीरेंद्र कुमार (टीकमगढ.), आलोक शर्मा (भोपाल) और रोडमल नागर (राजगढ.) शामिल हैं.

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में 4,74,280 मतों से आगे हैं, जबकि मंडला सीट पर उनके सहयोगी फग्गन सिंह कुलस्ते 1,01,390 मतों से आगे हैं. विदिशा में भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 6,31,401 मतों से आगे हैं. टीकमगढ. से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार 3,81,703 मतो से आगे हैं. खजुराहो में भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वी.डी. शर्मा 4,61,628 मतो से आगे हैं. नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राजगढ. में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पीछे हैं. इस सीट पर रोडमल नागर 71,819 मतों से आगे हैं.

छिंदवाड़ा में कांग्रेस के निवर्तमान सांसद नकुलनाथ पीछे हैं, जबकि भाजपा के विवेक बंटी साहू उनसे 78,908 मतो से आगे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया रतलाम में 1,93,542 मतों से पीछे हैं. इंदौर में भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी रिकॉर्ड 10,02,120 मतों से आगे हैं, जबकि ‘नोटा’ (उपरोक्त में से कोई नहीं) को अब तक 2,06,224 मत मिले हैं. लालवानी और नोटा दोनों ही इन चुनावों में रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ. रहे हैं. इस सीट पर कांग्रेस चुनावी दौड़ से बाहर हो गई थी. कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार अक्षय कांति बम द्वारा अंतिम समय में अपना नामांकन वापस लेने के बाद पार्टी ने भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ ‘नोटा’ दबाने के लिए अभियान चलाया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu