सांसद विजयलक्ष्मी देवी को फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी, पुलिस संदिग्ध की तलाश में जुटी

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 08 Dec 2025 01:49 PM
सांसद विजयलक्ष्मी देवी को फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी, पुलिस संदिग्ध की तलाश में जुटी
ऑडियो सुनें

सीवान: सीवान से जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) की सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि फोन कॉल करने वाले ने रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

सांसद की शिकायत पर मैरवा थाने में रविवार को मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, कॉल करने वाले संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

तकनीकी निगरानी के दौरान यह भी सामने आया कि इसी व्यक्ति ने बड़हरिया से विधायक इंद्रदेव ंिसह को भी इसी तरह की रंगदारी के लिए फोन कॉल किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी जिले के कई जनप्रतिनिधियों को एक ही तरीके से निशाना बना रहा था।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital